परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पारिवारिक विवादों से जूझ रहे सात दंपतियों की काउंसिलिंग की गई। संवाद, समझ और संवेदनशील परामर्श के माध्यम से दो पति-पत्नी आपसी सहमति से पुनः साथ रहने के लिए राजी हुए, जिससे उनके परिवार में खुशियां लौटीं।