अम्बाला: परशुराम नगर की 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप
Ambala, Ambala | Apr 25, 2024 अंबाला में परशुराम नगर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आज मौत हो गई। इस मामले में महिला के मायके वालों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।वहीं दूसरे पक्ष का इस मामले में कहना है कि वह बीमार चल रही थी और पंचकूला के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी था। जहां पर उसकी मौत हो गई।अंबाला कैंट के सरकारी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है।