गढ़वा: गढ़वा में सीढ़ी टूटने से 62 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल, छत पर चढ़ते समय हुआ हादसा
Garhwa, Garhwa | Apr 13, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी 62 वर्षीय रामजन्म राम रविवार की रात सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामजन्म राम रात में भोजन करने के बाद छत पर सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बांस की सीढ़ी से छत पर चढ़ते समय अ