इस्माइलपुर: नवगछिया में रिटायरमेंट के बाद भी दो अलग-अलग पदों पर कार्य कर रहें बनारसी लाल कॉलेज में कर्मी
बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में रिटायरमेंट के बाद भी दो अलग-अलग पदों पर कार्य कर रहे कर्मी की शिकायत नवगछिया के अमर किशोर ने राज्यपाल को पत्र देकर की है . राज्यपाल को दिये गये पत्र में कहा है कि महाविद्यालय में रिटायरमेंट के बाद भी अकाउंटेंट पद पर कार्यरत विनोदानंद मंडल लगातार इस पद पर कार्य कर रहे हैंं. वह वर्ष 2020 में ही रिटायर हो चुके हैं.