मोकामा: औंटा सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर के पास ओवरलोडेड ट्रक पलटा
Mokameh, Patna | Apr 15, 2026 मोकामा के औंटा सिमरिया सिक्स लेन के औंटा साइड गोलंबर के पास बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे एक भूसा से लदा ओवर लोडेड ट्रक का टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रक पलट गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रक मोकामा टाल से भूंसा लादकर बेगूसराय जा रहा था।