फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज से आम की फसलों को हुआ नुक्सान
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में बदलते मौसम के मिजाज के कारण आम की फसलों को नुक्सान हो रहा है। सोमवार को 11 बजे फसल मालिकों ने बताया मौसम के बदलते मिजाज से आम के मंजर को पहले नुकसान पहुंचा और अब बचे फसलों को नुक्सान पहुंच रहा है। आम के पेड़ों से टिकोला गिरने से काफी नुकसान पहुंचा रहा है।