मधुपुर: ट्रेन में सफर के दौरान दिव्यांग बुजुर्ग यात्री की मौत, मधुपुर स्टेशन पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया
अप मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रहे 70 वर्षीय दिव्यांग यात्री भूरन साह की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। वे अपने पुत्र के साथ हावड़ा जा रहे थे। जसीडीह से ट्रेन खुलने के बाद उनकी हालत खराब हुई, जिसके बाद मधुपुर स्टेशन पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।