सांगोद: दरा स्टेशन निवासी एक व्यक्ति ने कर्ज से परेशान होकर जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पोस्टमार्टम हुआ
Sangod, Kota | Nov 2, 2025 सांगोद. दरा स्टेशन निवासी ने मुकंदरा वन क्षेत्र के जंगल में कर्ज से परेशान होकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार कोथला निवासी व हाल कनवास के दरा स्टेशन निवासी ओमप्रकाश पुत्र सत्यनारायण बैरागी उम्र 42 साल का शव जंगल के पेड़ पर लटका मिला। वहीं थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक कर्जे से परेशान था।