गुनौर विधानसभा क्षेत्र में धान का परिवहन समय पर नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपार्जन केंद्रों में खरीदी गई धान का उठाव न होने के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों के खातों में समय पर राशि नहीं पहुंच पा रही है।