बालाघाट: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ट्रक चालक गंभीर, उच्च केंद्र भेजा गया
कोतवाली थाना क्षेत्र के वारासिवनी रोड स्थित ग्राम गर्रा में शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिव पिता बिशन लाल बांते (55) निवासी ग्राम सिवनी थाना हट्टा को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शिव बांते अपने ट्रक से ग्राम गर्रा स्थित मां वैष्णवी राइस मि