लोहरदगा: बालू घाटों की ई-नीलामी बाहरी कंपनियों के हित में, स्थानीय लोगों से अन्याय: शकील अख्तर
लोहरदगा के संवेदकों ने शुक्रवार शाम 4 बजे जिला खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद एवं लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद को संयुक्त रूप से आवेदन देकर बालू घाटों की प्रस्तावित ई-नीलामी को रद्द करने की मांग की। संवेदकों ने आवेदन में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दो समूह में बालू घाटों का ई-टेंडर निकाला गया है, जिससे स्थानीय लोग भागीदारी नहीं कर पा रहे हैं।