लोहरदगा: राहुल गांधी लोकतंत्र बचाने की कोशिश में जुटे, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने युवाओं की भागीदारी को बताया ज़रूरी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा युवाओं Gen -Z से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने की अपील पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार सुबह करीब 11:20 बजे कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, वे सत्ता में नहीं हैं। हमारे पास सत्ता नहीं है। वर्तमान हालात में देश को नेपाल जैसी स्थिति की ओर धकेला जा रहा है।