लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, सदर अस्पताल की नर्स गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
लोहरदगा- लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से बीते रात नर्स अंजलिना प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अंजलिना के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से वह उल्टी कर चुकी थी। जिसे सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा सेक्शन कर बाहर निकाला गया।लोहरदगा के डॉक्टरों ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि घायल मरीज खतरे से बाहर है।