बैतूल नगर: तितली चौराहे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 युवक घायल, एक की मौत, दूसरा ICU में
बैतूल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तितली चौराहे पर पं रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच अज्ञात वाहन ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत बैतूल जिला चिकित्सालय पहुंचाया,