फतेहाबाद: डौकी पुलिस ने नगला देवहंस से 50000 के इनामी, निर्भय गुर्जर गैंग के पूर्व सदस्य को किया गिरफ्तार
Fatehabad, Agra | Sep 29, 2025 डौकी पुलिस ने 50000 के इनामी निर्भय गुर्जर गैंग के पूर्व सदस्य को नगला देवहंस के पास से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पूर्वी अली अब्बास द्वारा इस संदर्भ में जानकारी दी गई। आरोपी बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेंद्र पर अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया गया है। 23 वर्ष पहले एक दूध व्यवसाय के अपहरण के मामले में टाइगर वांछित चल रहा था। पुलिस टीम को ₹25 हजार रुपए के इनाम दिया गया