गुमला: रुकी पंचायत के मुखिया के 8 वर्षीय पुत्र का शव कुएं से बरामद, पोस्टमार्टम हुआ
Gumla, Gumla | Sep 17, 2025 गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पोढ़ा गांव में एक 8 वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया है।मृतक की पहचान रुकी पंचायत के मुखिया भीम उरांव के बेटे पृथ्वी उरांव के रूप में हुई है। घाघरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।मुखिया भीम उरांव ने बताया कि उनका बेटा पृथ्वी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता था।