मुरैना नगर: मानसरोवर में गीता ज्ञान महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, आस्था दीदी के संदेशों ने बदली सोच, नशामुक्ति नाटक रहा आकर्षण
मुरैना शहर के मानसरोवर पैलेस में आयोजित गीता ज्ञान प्रवचन एवं महायज्ञ के सप्तम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आस्था दीदी ने गीता के माध्यम से क्रोध, लोभ और अहंकार छोड़ने का संदेश दिया।कार्यक्रम में हवन-यज्ञ, नशामुक्ति नाटक और आध्यात्मिक प्रवचनों ने लोगों को भावुक कर दिया।अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और ब्रह्मभोज की व्यवस्था की गई।