दमोह के प्रभारी कलेक्टर अनिल राठौर ने कहा कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज शुक्रवार शाम 6 बजे गैस एजेंसियों और जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई। जहां-जहां समस्या की सूचना मिल रही है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। निगरानी के लिए उड़नदस्ता और जांच दल भी गठित किए गए हैं।