हसनपुर: समस्तीपुर जिले के हसनपुर में बदला मौसम, घना कोहरा छाया, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित
हसनपुर सहित समस्तीपुर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह आठ बजे तक घना कुहासा पूरे क्षेत्र में छाया रहा। कुहासा छंटने के बाद बर्फीली पछिया हवा चलने से कनकनी बढ़ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। शुक्रवार की शाम चार बजे तक ठंड का असर बना रहा।