बड़ौद: उज्जैन गरोठ फोरलेन पर टवेरा वाहन पलटा,तीन महिलाएं हुई घायल शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद पर किया गया उपचार
बडौद नगर के समीप से निकले उज्जैन गरोठ फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग एक सड़क हादसा हो गया,उज्जैन की तरफ जा रहा एक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।वाहन में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं,जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलटी खा गया