गुरुवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में ट्रैफिक नियमों के पालन के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को अभियान के तहत कुल 616 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 515 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। SP ने आमजन से आग्रह करते हुए सड़क सुरक्षा को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में ग्रहण करने की अपील की है।