सीकर के सदर थाना इलाके के गणेशम रेजिडेंसी के पास शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरएलपी कार्यकर्ता हरीश यहां पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है जिस पर बदमाशों ने जान लेवा हमला कर दिया जिससे हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया।