बेल्थरा रोड: रेल सुरक्षा में बड़ी चूक, किड़ीहरापुर और इंदारा के बीच रेल स्लीपर से निकाले गए 71 क्लिप, मऊ आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा
बलिया: रेल सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई है। किड़ीहरापुर रेलवे स्टेशन से चकरा हाल्ट एवं इंदारा रेलवे स्टेशन के बीच रेल स्लीपर से शरारती तत्वों ने करीब 71 पेंडाल क्लिप निकाल दिए। इसकी जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया और बेल्थरारोड, मऊ से लेकर वाराणसी तक के अधिकारियों के कान खड़े हो गए। हालांकि देर रात से सुबह तक करीब 9 ट्रेन पास हुई।