पन्ना जिले के सिमरिया से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ हरदुआ चौकी क्षेत्र में महज खेत में भैंस घुसने के मामूली विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग नोनेलाल पटेल की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी देवेंद्र अहरवार ने सिर पर डंडे से जानलेवा हमला किया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।