सेंदड़ा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे-162 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत
Jaitaran, Ajmer | Mar 1, 2026
सेंदड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-162 पर आशीर्वाद आई माता होटल के सामने रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सेंदड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं 108 एंबुलेंस की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।