विदिशा नगर: वार्ड नंबर 33 में सड़क पर रहवासियों का हंगामा, बार-बार डोरी काटने से परेशान, बिजली कर्मचारियों को पीटने की धमकी
वार्ड नंबर 33 भैरव बाबा कॉलोनी में रहने वाले रहवासियों ने मंगलवार शाम 5 बजे सड़क पर हंगामा किया। जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मचारियों को पीटने की धमकी दी। दरअसल इस कॉलोनी में बिजली विभाग द्वारा अवैध कॉलोनी होने के कारण मीटर नहीं लगाए हैं। स्थाई कनेक्शन हितग्राही लेना भी चाहता है लेकिन कागजी कार्यवाही के चलते उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पा रही।