मंडी: भाई दूज से पहले मंडी के बाजारों में रौनक, बहनों ने की जमकर खरीदारी, गुरुवार को पर्व
Mandi, Mandi | Oct 22, 2025 भाई दूज पर्व से पहले बुधवार को मंडी के बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई। बहनों ने इस पवित्र त्योहार के लिए जमकर खरीदारी की।स्थानीय निवासी सरिता हांडा ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि भाई दूज पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह है।उन्होंने बताया कि इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं।