सारण वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशिष के निर्देश पर जिले में वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ टीम एवं मकेर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मकेर थाना क्षेत्र के जमालपुर गाँव निवासी स्व चन्द्रमा महतो का पुत्र रामजी महतो वांछित नक्सल को गिरफ्तार कर गुरुवार के दोपहर करीब 1 बजे जेल भेज दिया.