जखनिया: प्राचीन माँ काली मंदिर में शनिदेव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, पूरे क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
रामपुर बंतरा के पास ईशोपुर मनिकपुरा स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं उल्लास के बीच श्री शनिदेव महाराज के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शनिदेव की प्रतिमा की गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।