खगड़िया: माथार दियारा में वज्रपात से दो किसानों की मौत, परवल खेत की रखवाली करने गए थे
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माथार द्वारा में बीती रात्रि वज्रपात की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान गोरेलाल यादव एवं कपिल देव मंडल के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि दोनों किसान अन्य दिनों की तरह दियारा क्षेत्र में अपने परवल खेत की रखवाली करने के लिए गए हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि देर रात तेज बारिश से बचने के लिए व