मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र में घर से भटके 7 वर्षीय बालक को समाजसेवी के प्रयासों से उसके परिजनों से मिलवाया गया
कोतवाली देहात के खूटहा गांव निवासी बालकुमार का पुत्र आदित्य कुमार रविवार की सुबह 7:00 बजे घर से भटक कर चिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव पहुंच गया इधर-उधर भटक कर रो रहा था ग्रामीणों के पूछने पर बालक कुछ बता नहीं पा रहा था वही ग्रामीणों ने बालक के भटकने की सूचना क्षेत्र के समाजसेवी रवि यादव को दी रवि यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बालक को परिजनों से मिलवाया।