कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पंचायत अंतर्गत बंजारा टोला आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार की दोपहर लगभग 12 से 01 बजे के बीच राष्ट्रीय पोषण अभियान तहत छः माह पूर्ण कर चुके बच्चों को उपरी आहार खिलाकर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्र पर उपस्थित माताओं व परिजनों को बेहतर पोषण की जानकारी दी गई।