गोला: शॉर्ट सर्किट और रीपर की चिंगारी बनी आफत, गोरखपुर के दक्षिणांचल में जल रही किसानों की मेहनत
गोरखपुर के दक्षिणी इलाकों में इन दिनों आगजनी की बढ़ती घटनाएं किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अचानक आग की चपेट में आ रही है, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में राख हो जा रही है। हालात ऐसे हैं कि किसान डर के साए में तेजी से फसल काटकर घर पहुंचाने में जुट गए हैं।