जैतहरी: जैतहरी में 12 जून को जनकल्याण शिविर, ऑडिटोरियम हॉल में मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ
अनूपपुर जिले में 12 से 18 जून तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जून को नगर परिषद जैतहरी के ऑडिटोरियम हॉल में जनकल्याण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन, जानकारी और लाभ प्रदान किए जाएंगे।