पथरगामा: पथरगामा में करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की पूजा
सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा व्रत की। शुक्रवार को देर रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर सुहागिन महिलाओं द्वारा पहले गणेश के कपादि स्वरूप की पूजा की। गणेश देवता की पूजा के बाद दूध एवं पानी से अर्ध्य दिया। उसके बाद सुहागिन महिलाएं छलनी से चंद्रमा दर्शन करने के बाद उसी छलनी से अपने पति का दर्शन करती है यह पौराणिक मान्यता है।