महोबा: लौड़ी तिराहे पर खुले नाले में गिरी गाय, पालिका कर्मियों ने जेसीबी से सुरक्षित निकाला
Mahoba, Mahoba | Sep 17, 2025 लौड़ी तिराहे पर खुले नाले लोगों और मवेशियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। मंगलवार को एक गाय नाले में गिरकर बुरी तरह फंस गई। स्थानीय लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। घटना की सूचना नगर पालिका को दी गई, जिसके बाद जेसीबी मशीन मंगवाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोगों ने पालिका से खुले नालों को ढकने की मांग की है।