गोड्डा: रामनगर बेरियर के पास हाइवा की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, बाइक सवार घायल, देर रात होगा पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Apr 13, 2026 सोमवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के रामनगर बेरियर के समीप हाइवा के चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति जगदीश यादव की घटनास्थल पर मौत हो गयी वहीं भागने के दौरान बाइक सवार युवक इकबाल अंसारी धक्का लगने के कारण घायल हो गया। मृतक मकुंडी गाँव का रहने वाला था जबकि घायल असनबनी का रहने वाला है। पुलिस मामला दर्ज कर देर रात पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया करवा रही है