करेरा: कुर्रोल गांव में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
शिकायत के अनुसार 9 जून को दोपहर वह अपने खेत पर बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान परिवार के ही चिन्टू जाटव और महेन्द्र जाटव वहां पहुंचे और पूर्व में थाने में की गई रिपोर्ट को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों ने महिला को अश्लील गालियां दीं और विरोध करने पर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी।