सीतामऊ: लदुना मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण और झाड़ियाँ हटाने का कार्य शुरू
मंदसौर जिले के सीतामऊ में मांगलिक भवन और काशी नगरी के पास लदुना जाने वाले पुराने मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण और झाड़ियां हटाने का कार्य शुरू किया गया है,जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व शिवानी गर्ग,तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे,इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है,