बिसौली: सेंडोला गांव में तेज आंधी-तूफान के कारण पीपल का पेड़ गिरने से एक युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सेंडोला में रविवार को शाम 7 बजे करीब आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीपल का पेड़ गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सेंडोला निवासी ऐबरन पुत्र हरि सिंह के ऊपर तेज आंधी-तूफान के दौरान पीपल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।