बुधवार शाम 7 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय से गैर जमानती वारंट के आधार वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों के रूप में रामपुर खेड़की निवासी सोनू और बंतीखेड़ा निवासी सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।