नावकोठी: नावकोठी पंचायत का सहयोग शिविर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित,31 मामले का निष्पादन
नावकोठी पंचायत का सहयोग शिविर प्रखंड मुख्यालय नावकोठी में मंगलवार को आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन डीटीओ राजीव कुमार मुखिया राष्ट्रपति कुमार अंचल अधिकारी सूरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित किया। इस शिविर में 31 आवेदन का निपटारा किया गया। 27 आवेदन का जांच पड़ताल के बाद निपटारा किया जाएगा। शिविर के दौरान कुल 58 नए आवेदन भी प्राप्त हुए।