जिले के ऊन गांव की गधावड़ नदी में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद शनिवार को भी 19 वर्षीय विनय वास्कले का शव बरामद नहीं हो सका। इंदौर से कॉलेज में एडमिशन लेकर लौट रहे दो युवक उफनती नदी की रपट पार करते समय बाइक सहित तेज बहाव में बह गए थे। एक युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि विनय वास्कले नदी में लापता हो गया।