सागर नगर: सागर नगर निगम ने मकरोनिया नगर पालिका को जलकर की बकाया राशि जमा करने का नोटिस जारी किया, 7 अक्टूबर से जल प्रदाय बंद
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा शुक्रवार दोपहर 2:00 वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने मकरोनिया नगरपालिका पर माह सितम्बर 2025 तक जलकर राशि रू. 12 करोड़ 13 लाख 18 हजार 726 रुपए बकाया होने के कारण अंतिम नोटिस जारी किया है जिसमें 6 अक्टूबर तक का समय दिया गया है और 7 अक्टूबर से जल प्रदाय बंद किया जाएगा।