सागर नगर: पगारा में नवनिर्मित पशु चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ, धर्म रक्षा संगठन की पहल
धर्म रक्षा संगठन द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। संगठन की ओर से पगारा में नवनिर्मित पशु चिकित्सालय का शुक्रवार दोपहर 3:00 शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और संगठन के संरक्षक कुलदीप सिंह राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे।