शाहपुरा: सीड बॉल निर्माण से पर्यावरण संरक्षण की नई पहल, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली विस्तार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड शहपुरा में एक अभिनव पहल के रूप में सीड बॉल निर्माण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर सीड बॉल तैयार किए जा रहे हैं, जिनका उपयोग आगामी पौधरोपण का