कटनी नगर: वन विभाग ने जंगली सूअर का शिकार कर मांस बेचते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा के निर्देशन और उपवन वन मंडल अधिकारी जय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र के ग्राम कहना में जंगली सूकर का शिकार उसका मांस बेचते और पकाते वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वन्य प्राणी अधिनियम के तहत इन पर कार्यवाही हुई। इस संबंध में डीएफओ गौरव शर्मा ने आज रविवार शाम 5 बजे जानकारी दी गई।