हरसिद्धी: हरसिद्धि के चढ़रहिया में रेलवे लाइन के कार्य में लगे कंपनी के कर्मियों से हुई मारपीट, थाना में दिया आवेदन.
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चढ़रहिया में सुगौली से हाजीपुर रेलवे लाइन के कार्य में लगे कंपनी के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की गई.मारपीट को लेकर कंपनी के मैनेजर ने हरसिद्धि थाना में शनिवार को आवेदन दिया.हरसिद्धि थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि कंपनी के द्वारा आवेदन प्राप्त हुई है जांच पड़ताल की जा रही है सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई होगी.