फिरोज़ाबाद: SRS रिसोर्ट के पास हाइवे पर तेज रफ़्तार बाइक थ्री व्हीलर टेम्पो से टकराई
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के SRS रिसोर्ट के पास रविवार की रात तेज रफ़्तार के चलते बाइक थ्री व्हीलर टेम्पो से टकराई है। हादसे में बाइक सवार असद नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हालत बेहद नाजुक होने पर घायल को आगरा मेडिकल के लिए रेफर किया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।