ऊंचाहार: वंशपुर इटौरा बुजुर्ग गाँव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के वंशपुर इटौरा बुजुर्ग गाँव के पास शनिवार की देर शाम, चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकल सवार राम सजीवन 70 वर्ष निवासी गनेशगंज घायल हो गये, जानकारी मिलने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।बुजुर्ग बाबूगंज बाजार से घर लौट रहा था।